सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ एनएसएस शिविर शुरू

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : राजकीय इंटर कॉलेज थलीसैंण की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर शनिवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ग्राम पंचायत कफल्ड के पंचायत भवन में शुरू हो गया है। कार्यक्रम अधिकारी ने स्वयं सेवियों को एनएसएस के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सात दिनों तक जो भी अनुभव छात्र सीखेंगे वह उनके जीवन में लाभकारी होगा।
शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान श्रीमती आरती देवी, सच्चिदानंद नौडियाल, प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र ढौंडियाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती विनीता ध्यानी, कार्यक्रम अधिकारी अमित चौहान ने किया। तत्पश्चात स्वयं सेवियों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। शुभारंभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान आरती देवी ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का एक सशक्त माध्यम है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अमित चौहान ने कहा कि अगले सात दिनों तक स्वच्छता अभियान, जन जागरूकता रैलियां एवं बौद्धिक सत्र आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *