एनएसएस शिविर का रंगारंग समापन हुआ

Spread the love

उत्तरकाशी। एनएसएस पीएमश्री राआइंका मनेरी उत्तरकाशी का एनएसएस शिविर रंगारंग सांस्तिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। राइंका नेताला में आयोजित शिविर में स्वयंसेवियों ने सांस्तिक कार्यक्रमों के साथ जन-जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक किया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता प्रथम सिंह राणा, जिपंस मनोज मिनान, क्षेपंस अमित सेमवाल ने एनएसएस छात्रों के गांव में चलाए गए स्वच्छता कार्यों और जन जागरूकता की सराहना की। सात दिवसीय शिविर में छात्रों ने गांव में पर्यावरण संरक्षण, नशा जागरूकता, स्वच्छता आदि कार्यक्रम चलाए। प्रधानाचार्य गुलाब सिंह महर ने सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन पर सभी का आभार व्यक्त किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *