रंगारंग कार्यक्रम के साथ एनएसएस शिविर सम्पन्न

Spread the love

आनन्द और पूनम को मिला सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवी का पुरस्कार
जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं नमामि गंगे के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हो गया है। इस मौके पर सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवक का पुरस्कार पुरुष वर्ग में आनन्द सिंह, महिला वर्ग में पूनम, अनुशासित स्वयं सेवक का पुरस्कार सूरज दिया गया।
राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, हंसेश्वर महादेव में चल रहे शिविर के समापन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महिला मंगल दल अध्यक्ष ग्राम हंस्यूड़ी गोदाम्बरी देवी, भगवती गिरी, प्रभारी प्राचार्य डॉ. छाया सिंह ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर एकल नृत्य एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयं सेवियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। एकल नृत्य में स्वयंसेवी पूनम ने प्रथम, आंचल ने द्वितीय एवं जिया बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सामूहिक नृत्य में स्वयंसेवी नेहा एवं ग्रुप प्रथम, पूनम एवं ग्रुप द्वितीय, पूजा एवं ग्रुप ने तृतीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. जूली एवं डॉ. अजय कुमार रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के शिविर स्वयं सेवियों को समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करते है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष ममगाईं ने कहा कि इस प्रकार के शिविर से छात्र-छात्राओं के मन में समाज सेवा की भावना जागृत हो होती है और उसका लाभ समाज को मिलता हैं। प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि एनएसएस शिविर स्वयं सेवकों को अनुशासन, समयबद्धता, कत्र्तव्यनिष्ठा, आपसी भाईचारा और समाज सेवा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विवेक रावत ने सात दिवसीय विशेष शिविर की आख्या प्रस्तुत की। मंच का संचालन स्वयं सेवी आनन्द सिंह और दिव्या ने किया। इस अवसर पर भौतिक विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह रावत, सहायक प्रभारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. प्रमिल्ला चौहान, डॉ. भुवन मेलकानी, धर्मेन्द्र सिंह, चन्दन सिंह जीना, बलबीर सिंह, धर्म सिंह, अनिल कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *