रंगारंग कार्यक्रमों के साथ एनएसएस शिविर सम्पन्न

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : बीजीआर परिसर पौड़ी के सात दिवसीय एनएसएस शिविर का राजमती देवी सरस्वती विपद्या मंदिर तिमली में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हो गया है। सात दिवसीय इस शिविर में स्वयं सेवियों ने ग्रामीणों को नशा मुक्त उत्तराखंड, सफाई अभियान, मतदान जागरूकता सहित कई विषयों पर जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी डा. नीलम नेगी ने बताया कि सात दिवसीय इस शिविर में स्वयं सेवियों ने विभिन्न विषयों पर आसपास के ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ ही कई स्थानों पर सफाई अभियान चलाया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि बीजीआर परिसर पौड़ी की भूगोल विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. अनीता रुड़ोला, विशिष्ट अतिथि बीजीआर परिसर के प्रभारी निदेशक प्रो. एमसी पुरोहित ने स्वयंसेवियों को कई जानकारियां दी शिविर में कई जानकारियां दी। शिविर में 35 स्वयं सेवियों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *