राइंका कीर्तिनगर का एनएसएस शिविर शुरू

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल: राइंका कीर्तिनगर की एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी रमेश चंद्र उप्रेती ने स्वयंसेवियों को अनुशासित रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य परशुराम सेमवाल ने स्वयं सेवियों को शिविर के दौरान बेहतर कार्य करने को कहा। मौके पर कार्यक्रम अधिकारी चतर सिंह लिंगवाल, कमलेश चंद्र जोशी, मनोज कुमार, बीना रावत, बीपी भट्ट, सुचिता सेमवाल, राजेंद्र रावत, प्रकाश भंडारी, वीर विक्रम सिंह रावत, संदीप मैठाणी, ओपी भट्ट, मंजू आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *