एनएसएस स्वयं सेवियों ने पौधा रोपण कर सुरक्षा का लिया संकल्प

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर राजकीय इंटर कॉलेज सेंधीखाल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवियों ने विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम अधिकारी दौलत सिंह गुसांई, सत्यपाल सिंह रावत, श्रीमती संगीता बिष्ट, संतोष डबराल, अशोक कुमार, डॉ. ईश्वर शरण अग्रवाल, भारत सिंह नेगी, हरि सिंह, श्रीमती सीमा बडोला, दीपक सुन्दरियाल, मनोज कुमार सिंह, धर्मपार्ल ंसह रावत, गजेंद्र सिंह गुसांई, ताजबर सिंह रावत, विनोद चंद्र घिल्डियाल, श्रीमती देवेश्वरी देवी, मुकेश सिंह भंडारी फलदार, शोभादार एवं छायादार प्रजाति के वृक्षों का रोपण किया। दौलत सिंह गुसांई ने कहा कि उनका उद्देश्य न केवल पौधों को रोपित कर फोटो खिंचवाकर एक दिन के लिए पर्यावरण हितैषी बनना नहीं है, बल्कि उन रोपित पौधों की नियमित देखभाल कर उनका संरक्षण करना भी है। तभी पौधों को रोपित करने का अर्थ कारगर साबित होगा। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का एक मुख्य आधार है वृक्षों के बिना हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते है, लेकिन मानवीय मूर्खता के कारण पृथ्वी में वृक्षों की संख्या निरन्तर घटती ही जा रही है। हमें वृक्षों का रोपण करने के साथ-साथ उनका संरक्षण भी करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *