रुड़की। मैथोडिस्ट गर्ल्स डिग्री कॉलेज की एनएसएस इकाई की ओर से आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन मंगलवार की शुरुआत नियमित योगाभ्यास से हुई। छात्राओं ने कठिन आसनों का अभ्यास किया और अनुशासन के साथ दिनचर्या का पालन किया। योग सत्र के पश्चात प्रवक्ता डॉ. अक्षिता सैनी ने शिविर की गतिविधियों में अनुशासन एवं समय प्रबंधन का महत्व विषय पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को जीवन में समय की उपयोगिता और अनुशासन के महत्व के प्रति जागरूक किया। बौद्धिक सत्र में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रबंध अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रजत अग्रवाल ने अर्थव्यवस्था और नवाचार विषय पर ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया।