एनएसएस के छात्रों ने चलाया पुनाड़ में स्वच्छता अभियान

Spread the love

रुद्रप्रयाग। माई गोविंद गिरी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कलेज बेलनी रुद्रप्रयाग का पुनाड़ स्थित पंडित ब्रह्मानंद सरस्वती शिशु मंदिर में एनएसएस शिविर चल रहा है। गुरुवार को स्वयं सेवियों ने बृहद स्वच्छता अभियान चलाया जिसमें गांव के रास्ते, सम्पर्क मार्ग, विद्यालय परिसर और इसके आस-पास जल स्रोतों की सफाई की। साथ ही जनता को भी स्वच्छता के प्रति जागरू किया गया। इस मौके पर शिक्षकों ने भी स्वयं सेवियों के साथ अभियान में सहयोग किया। शिविर में 31 स्वयं सेवी भाग ले रहे हैं जबकि इसका शनिवार को समापन होगा। इस मौके पर एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी प्रेम सिंह नेगी, प्रकाश वशिष्ट, रूप सिंह रावत, सरत चौधरी, सुनील बमोला, कमला गुंसाई, ज्ञानी नेगी, सुरेश शर्मा आदि मौजूद थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *