जीवन जीने की सीख देता है एनएसएस

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय इंटर कालेज कुंभीचौड़ में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को एनएसएस के महत्व के बारे में बताया। कहा कि बच्चों को बेहतर जीवन जीने की सीख देता है एनएसएस।
आयोजित शिविर का शुभारंभ पूर्व प्रधानाचार्य सुनील मधवाल, प्रधानाचार्य लखपत राज खुगशाल, सुनीता साही, परितोष रावत ने किया। मुख्य अतिथियों ने कहा कि सात दिवसीय विशेष शिविर में स्वयं अनुशासन के प्रति प्रेरित किया जाएगा। मनुष्य अनुशासन में रहकर ही एक बेहतर जीवन जी सकता है। स्वयं सेवियों को राष्ट्रीय सेवा भाव के साथ कार्य करना चाहिए। हमें स्वच्छता अभियान पर भी विशेष ध्यान देना होगा। शिविर में देश व समाज में फैली कुरीतियों के लिए जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। इस मौके पर दलवीर सिंह रावत, पदम सिंह रावत, मोहन धूलिया, राजेंद्र कुमार भंडारी, नीरज कुमार, मेहरबान सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *