शिविर में एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान

Spread the love

रुड़की। बीएसएम इंटर कॉलेज के स्वयंसेवकों ने शनिवार को जिलाधिकारी के आह्वान पर स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में छात्रों ने श्रमदान कर विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई की। इस दौरान प्रधानाचार्य कैप्टन अजय कौशिक ने छात्रों को सेवा, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता संदेश के साथ हुई। स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर, सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थलों से कचरा हटाया। साथ ही स्थानीय दुकानदारों को गीले और सूखे कचरे के अलग-अलग निस्तारण के बारे में भी जागरूक किया। छात्रों ने स्वच्छता को केवल अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *