एनएसएस स्वयंसेवी सैर सलीका अभियान का बनेगें हिस्सा

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : गढ़वाल विवि के पर्वतीय पर्यटन एवं आतिथ्य अध्ययन केंद्र के अंतर्गत स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित जिम्मेदार पर्यटन के लिए सैर सलीका अभियान पर केंद्रित संवाद कार्यशाल आयोजित की गई। कार्यशाला में गढ़वाल मंडल के तीस राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी सहित इन ऋषिकेश डिजिटल प्लेटफार्म, ईको विकास समिति फूलों की घाटी और स्पर्श गंगा अभियान से जुड़े प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने किया। उन्होंने कहा कि विवि के इस अभिनव प्रयास को विद्यालय शिक्षा के माध्यम से ही प्रभावी बनाया जा सकता है। कहा विकास के लिए भी सलीका आवश्यक है अन्यथा हम अनेक समस्याओं को विकास के साथ जोड़ देते हैं। प्रकृति, प्रवृत्ति, विकास और विचार की धारणा भी सही सलीके से किए जाने पर सार्थक परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। कार्यशाला में विशिष्ठ अतिथि के रूप प्रतिभाग करते हुए पर्यावरणविद पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने कहा कि मनुष्य का सलीका ही धरती के सौंदर्य तथा पर्यावरण को संरक्षित कर सकता है। विवि का यह दृष्टिकोण प्रशंसनीय है। इस प्रकार की पहल स्कूल, कॉलेज और विवि के शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रमों के पाठक्रम में आना चाहिए। विवि के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक प्रो. आरएस नेगी ने इस पहल को राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रारूप में निर्धारित शिविरों का हिस्सा बनाए जाने का सुझाव दिया। मौके पर माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी, पर्यटन विभाग गढ़वाल विवि के प्रो. राकेश डोडी, विभागाध्यक्ष प्रो. एसके गुप्ता, पौड़ी परिसर के निदेशक प्रो. प्रभाकर बडोनी, डा. सर्वेश उनियाल, महेश पैन्यूली, चंद्रशेखर चौहान, रीता चमोली तथा मनु रावत, प्रो. रश्मि डोडी, डा. राहुल बहुगुणा आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *