एनएसएस से होगा स्वयं सेवियों का व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण

Spread the love

एनएसएस स्वयं सेवियों ने कण्वाश्रम में चलाया स्वच्छता अभियान
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल देवी रोड़ कोटद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन सोमवार को स्वयं सेवियों द्वारा कोटद्वार सुप्रसिद्ध पयर्टक स्थल कण्वाश्रम में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु द्विवेदी ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के निर्माण में वहां के युवाओं की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण होती है। भारत युवाओं का देश है जहां 65 प्रतिशत युवा रहते हैं। एनएसएस से न केवल समाज को बल्कि छात्रों को भी काफी लाभ होता है। उन्होंने कहा कि एनएसएस का मुख्य उद्देश्य युवाओं के व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण करना है। युवा पूरे हौसले से जीवन में आगे बढ़े और संकल्प ले कि अपने समाज एवं राष्ट्र के लिए वे अनवरत काम करेंगे। कहा कि एनएसएस स्वयं सेवी आम लोगों को स्वच्छता व स्वास्थ्य आदि के प्रति जागरूक करें। इस अवसर पर शिक्षक डबल सिंह नेगी, सतेन्द्र सिंह नेगी, पूजा नेगी, सविता डबराल ने कहा कि एनएसएस युवाओं में सामाजिक कर्तव्यबोध कराते हुए उनमें राष्ट्र प्रेम की भावना विकसित करती है। एनएसएस का विशेष शिविर छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान कर उनमें सामाजिकता नेतृत्व क्षमता एवं समाज सेवा की भावना विकसित करने में सक्षम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *