पौधा रोपण व स्वच्छता सहित अन्य अभियान चलाएगा एनएसएस

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा रोपण सहित अन्य अभियान चलाए जाएंगे। इसके लिए राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े विद्यालयों को विभिन्न जिम्मेदारी दी गई। पौधा रोपण के साथ लगाए गए पौधों के संरक्षण पर भी ध्यान दिया जाएगा।
शुक्रवार को आयोजित बैठक में गढ़वाल मंडल कार्यक्रम समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी ने योजना की जानकारी दी। कहा कि क्षेत्र में माध्यमिक शिक्षा की 18 शिक्षण संस्थाओं में संचालित हो रही राष्ट्रीय सेवा योजना में 1800 स्वयं सेवकों को पंजीकृत किया गया है। नगर निगम क्षेत्र को साफ व स्वच्छ रखने, पौध रोपण करके हरा भरा बनाने, पालिथीन मुक्त रखने, डिजिटल साक्षरता, साइबर क्राइम, सामाजिक बुराइयों और नशीली वस्तुओं के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। प्रथम चरण में रेलवे स्टेशन की खाली पड़ी जमीन पर एनएसएस के स्वयं सेवकों के श्रमदान व सहयोग से पौधा रोपण किया जाएगा। प्रत्येक माह स्वयं सेवकों की ओर से पौधा रोपण स्थल पर साफ-सफाई करवाई जाएगी। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी राकेश मोहन ध्यानी, मुकेश रावत, सतीश कुमार मौर्य, विवेक कुकरेती, हिमांशु द्विवेदी, सुशील कुमार, राकेश चमोली, मनीष मधवाल, अंकित पंत, गौरव सकलानी, शंकर बहादुर, विजयलक्ष्मी, भावना पांडे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *