एनएसयूआई ने निकाली बाइक रैली –

Spread the love

बागेश्वर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने नगर में बाइक रैली निकाली। कहा कि देश का सबसे बड़ा छात्र संगठन एनएसूयआइ है। छात्रों की हितों की बात करता है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष, प्रदेश सचिव का स्वागत किया गया। सोमवार को एनएसयूआइ कार्यकर्ता पिंडारी रोड पर एकत्र हुए। यहां से नगर के विभिन्न भागों में बाइक रैली निकाली। इस दौरान छात्रों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कमलेश गड़िया, प्रदेश सचिव प्रकाश वाछमी, गणेश कुमार का भव्य स्वागत किया। कहा कि उन्हें जिम्मेदारी मिलने से संगठन को मजबूती मिली है। आगामी छात्रसंघ चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान उमेद गड़िया, कुंदन गोस्वामी, दीपांशु भट्ट, पंकज कुमार, दर्शन दानू, भानू कोरंगा, संस्कार भारती, इंद्रा गढ़िया, गुड्डी कोरंगा, भूपेश गड़िया, गोपा धपोला, ललित फर्स्वाण आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *