Spread the love

राष्ट्र की असली ताकत हैं महिलाएं: साध्वी
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: योग गुरु रामदेव बाबा की शिष्या डा.साध्वी देवी प्रिया ने कहा कि महिलाएं राष्ट्र की असली ताकत है। आज महिलाएं पुरुषों के साथ कांधे से कांधा मिलाकर देश की तरक्की में अपना योगदान दे रही हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों को योग से निरोग रहने की सीख भी दी।
रविवार को देवी रोड स्थित एक बारात घर में महिला पतंजलि योग समिति की ओर से महासम्मेलन किया गया। महासम्मेलन का आरंभ मुख्य अतिथि महिला पतंजलि योग समिति की मुख्य केंद्रीय प्रभारी डा. साध्वी देवप्रिया और अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति ही राष्ट्र की असली ताकत है। महिलाएं किसी भी समाज की आधी आबादी है बिना इन्हें साथ लिए कोई भी समाज अपनी सम्पूर्णता में बेहतर नहीं कर सकता है। कहा कि समाज में माँ, बहिन व बेटी के रूप में महिला सहनशक्ति का प्रतीक हैं। महिलायें प्रसव की भारी वेदना भी आसानी से दुर्गा देवी के सौम्य रूप के जैसे सह सकती है लेकिन उत्पीड़न होने पर माँ काली का रूप भी धारण कर सकती है। सम्मेलन को वीडियो कान्फ्रैंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा कि योगपीठ देश के सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में महिला सशक्तीकरण पर कार्यक्रम आयोजित कर रही है। एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण तभी हो सकता है ज़ब राष्ट्र की महिलाएं सशक्त हों। कार्यक्रम में महिला पतंजलि योग समिति की राज्य प्रभारी सीमा जौहर, राज्य कार्यकारिणी सदस्य शोभा रावत, सोनिया ध्यानी, अनीता रावत, आरती खंतवाल, अनीता कंडारी, विकास देवरानी, जयवीर सिंह रावत, शिवानंद लखेड़ा, अमित नेगी, आशा थपलियाल, सुरजी बिष्ट, वंदना थपलियाल, लक्ष्मी नेगी, लक्ष्मी रावत, कुसुम ध्यानी, उर्मिला नैथानी और अनीता भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *