Spread the love

गुजरात में बड़ा हादसा, नर्मदा नदी में नहाने उतरे एक ही परिवार के सात लोग डूबे, एक की लाश बरामद
गांधीनगर ,। गुजरात के पोइचा से दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार नर्मदा नदी में नहाने गए एक ही परिवार के सात लोग डूब गए है। इस घटना के बाद एनडीआरएफ और वडोदरा दमकल की टीम लोगों को खोजने की कोशिश में जुटी है।बताया गया है कि यह लोग नर्मदा नदी में तैराकी करने आए थे। हालांकि, यहां तेज बहाव में सातों लोग डूब गए। पुलिस ने बताया कि ये सभी सूरत के एक ग्रुप का हिस्सा थे, जो पोइचा आए थे। बता दें कि पोइचा नर्मदा नदी में तैराकी के लिए एक मशहूर ग्रीष्मकालीन पिननिक स्थल है। हाल ही में नर्मदा जिला प्रशासन ने स्थानीय नाव संचालकों को बिना लाइसेंस नाव न चलाने के निर्देश दिए थे।वडोडरा एनडीआरएफ इंस्पेक्टर आशुतोष श्रीमल ने कहा, एनडीआरएफ और दमकल की टीम यहां मौजूद हैं। आज सुबह आठ बजे एक शव मिला। दो नाव के जरिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बाकि के छह शवों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *