रैली निकालकर बहनों की रक्षा का लिया संकल्प

Spread the love

नई टिहरी : रक्षा बंधन के पर्व पर जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल के छात्र-छात्राओं ने देश में महिलाओ पर हो रहे अत्याचार के विरोध में रैली निकालकर बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। विद्यालय के 11वीं तथा 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय से पौखाल कस्बे तक हाथ में तख्तियों एवं बैनर के साथ नारेबाजी कर आक्रोश जताया। जिसमें उन्होंने कलकत्ता के मेडिकल कालेज में महिला डाक्टर के साथ रेप के बाद हत्या करने, ऊधमसिंह नगर एवम देहरदून के आईएसबीटी में किशोरी के साथ हुए सामूहिक बलात्कार पर रोष जताया। छात्रों ने तख्तियों पर स्लोगन लिखकर देश की बेटियों के साथ हो रहे अत्याचार पर सरकार से शख्त कदम उठाने की मांग की। इस अवसर पर उन्होंने दो मिनट का में रखकर पीड़िताओं एवं मृतका को श्रद्धांजलि दी। रैली में शिक्षक मनोज सिंह, मनीष माहेश्वरी,जया सुंदरियाल सहित तमाम छात्र-छात्रायें मौजूद रहे। (एजेंसी)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *