Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। कहने को तो सतपुली नगर पंचायत की ओर से स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर बनाए गए हैं। लेकिन, नगर पंचायत स्वच्छता को लेकर होने वाली बैठक में ही ब्रांड एंबेसडर को बुलाना भूल गया।
बुधवार को नगर पंचायत के अंतर्गत स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए बैठक आयोजन की गई। इसके उपरांत क्षेत्र में जागरूकता रैली भी निकाली गई। लेकिन, इन सबके बीच नगर पंचायत बैठक व रैली में स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर को बूलाना ही भूल गया। स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर प्रेम सिंह रावत का कहना है कि नगर पंचायत की और से इस कार्यक्रम के लिए न तो उन्हें कोई जानकारी दी गई और न ही किसी तरह का निमंत्रण भेगा गया। जबकि, वह समय-समय पर आम जन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते रहते हैं।x

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *