रेडक्रस से एंबुलेंस सेवा के लिए नंबर जारी किए

Spread the love

बागेश्वर। रेडक्रस को मिली एंबुलेंस अब जल्द लोगों को सेवा देगी। जिलाधिकारी की संसुति के बाद चालक की तैनाती हो गई है। लोगों को सुविधा मिले इसके लिए मोबाइल नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। यह नंबर 24 घंटे खुले रहेंगे। सूचना मिलने के बाद वाहन चालक खुद संपर्क कर लोकेशन पर पहुंच जाएगा। इससे लोगों को सहूलियत होगी। मालूम हो कि एक सप्ताह पहले जिला रेडक्रस सोसायटी को एंबुलेंस मिली है। सोसायटी के जिला सचिव इसे देहरादून से चलाकर बागेश्वर लाए। यहां जिलाधिकारी ने उसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब उन्होंने चालक की संस्तुति दी है। संसुति के बाद शनिवार की शाम चालक की तैनाती हो गई है। लोगों को सुविधा का लाभ मिले इसके लिए सोसायटी ने मोबाइल नंबर 9058651918, 9412363926 जारी किए हैं। इन नंबरों पर संपर्क करने पर लोगों को सुविधा का लाभ मिलेगा। जिला सचिव आलोक पांडेय ने बताया कि जल्द एंबुलेंस में एक फार्मासिस्ट की तैनाती भी होगी। इसका संचालन जिले में किया जाएगा। गर्भवती महिलाओं के लिए यह वाहन मील का पत्थर साबित होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *