शादियों के सीजन में बढ़ी यात्रियों की संख्या, बस के लिए मारामारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: शादियों के सीजन में अचानक यात्रियों की संख्या में इजाफा हो गया है। नतीजा बस में सीट के लिए लोगों में मारामारी देखने को मिल रही है। वाहनों की तलाश में यात्री इधर से उधर भटकते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि रोडवेज की ओर से कई रूटों पर अतिरिक्त बसें भी चलवाई जा रही हैं।
कोटद्वार को गढ़वाल का द्वार कहा जाता है। यही कारण है कि यहां से हर रोज सैकड़ व्यक्ति मैदान व पहाड़ की यात्रा पर रवाना होते हैं। इन दिनों शादियों का सीजन होने से यह संख्या बढ़ गई है। सुबह से ही बस स्टेंड में यात्रियों की भारी भीड़ नजर आ रही है। कई रूटों पर बसों की तलाश में यात्रियों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। रिखणीखाल निवासी संजीव कुमार ने बताया कि वह सुबह सात बजे दिल्ली से कोटद्वार पहुंच गए थे। लेकिन, नौ बजे तक भी उन्हें अपने गांव के लिए बस नहीं मिली। बस स्टेंड में आते ही सीटें फुल हो जा रही थी। दिल्ली रूट पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों की संख्या बढ़ाई जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *