युवा मतदाताओं की संख्या 2़53 लाख

Spread the love

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के छह विधानसभा सीटों में युवा मतदाताओं की संख्या 2़53 लाख है। लेकिन इनमें से दस हजार युवा मतदाता ऐसे हैं, जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। युवा वर्ग रोजगार, शिक्षा के मुद्दे को बड़ा मानते हैं। उनमें पहली बार मतदान करने को लेकर भारी उत्साह है। कुछ युवा बेरोजागारी को बड़ा मुद्दा मानते हुए मतदान करेंगे। मतदान के दौरान सभी कोविड गाइडलाइन का पालन करेंगे। कहा कि अल्मोड़ा में शिक्षा व्यवस्थाओं को और बेहतर करने की जरूरत है, जिससे युवाओं को बड़े-बड़े महानगरों की ओर रूख ना करने पड़े। छात्रों को अल्मोड़ा में ही बेहतर शिक्षा मिल पाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *