खादिम गौहर चिश्ती हैदराबाद से गिरफ्तार, नुपुर शर्मा को श्सर तन से जुदाश् की दी थी धमकी

Spread the love

अजमेर, एजेंसी। सर तन से जुदा और भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को जान से मारने की धमकी देने वाले गौहर चिश्ती को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौहर चिश्ती की तलाश पुलिस को कई दिनों से थी। जानकारी के मुताबिक, गौर चिश्ती को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है।
यहां बता दें कि अजमेर दरगाह का खादिम गौहर चिश्ती 17 जून को एक आपत्तिजनक वीडियो में कहते हुए नजर आ रहा था, ष्अगर कोई हमारे हुजूर की शान में गुस्ताखी करेगा तो हम इसको बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। गुस्ताखे रसूल की एक ही सजा, सिर तन से जुदा सिर तन से जुदा़.़
गौहर चिश्ती को लेकर खुलासा हुआ था कि साल 2020 में उसे सीआरपीएफ का वीडियो बनाने और जासूसी के शक में गिरफ्तार किया गया था। उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड की जांच में जुटी छप्। ने अजमेर दरगाह के खादिम गौहर चिश्ती को रडार पर लिया है। माना जाता है कि गौहर देश विरोधी गतिविधियों में पहले भी लिप्त रहा है। पहले ब्त्च्थ् र्केप का टप्क्म्व् बनाने के कारण पुलिस ने इसे पकड़ा था। पुलिस ने उसे चेतावनी देते हुए छोड़ दिया था।
अजमेर के एडिशनल एसपी विकास सांगवान ने कहा, गौहर चिश्ती को पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। उसने दरगाह के बाहर 17 जून को आपत्तिजनक नारे लगाए थे। बता दें कि गौहर चिश्ती के बारे में यह भी कहा जाता है कि उदयपुर में कन्हैयालाल के हत्यारों ने उससे मुलाकत भी की थी।
28 जून को उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की मोहम्मद रियाज अत्तारी और गौस मोहम्मद ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। कन्हैयालाल की हत्या नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट डालने पर हुई थी। अजमेर शरीफ दरगाह के एक अन्य खादिम सलमान चिश्ती को पुलिस ने पहले ही भड़काऊ वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार किया है। सलमान चिश्ती ने इस वीडियो में नूपुर शर्मा का सिर कलम करने वाले को इनाम में अपना मकान देने की बात कही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *