पांच क्षयरोग पीड़ितों को बांटे पोषण किट

Spread the love

बागेश्वर। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला क्षयरोग केंद्र में टीबी पीड़ित व्यक्तियों को पोषण किट वतिरत किए गए। जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार ने पांच टीबी पीड़ित व्याक्तियों को पोषाहार बांटे। वरिष्ठ क्षय रोग अधिकारी ड़ एनएस टोलिया ने एक तथा ड़ दीपक कुमार चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी कांडा ने भी एक पीड़ित को किट दिया। परिहार ने रोगियों को आश्वस्त किया कि आगे भी उन्हें किट उपलब्ध कराया जाएगा। डक्टर टोलिया ने मरीजों से कहा कि उन्हें किसी तरह के घबराने की जरूरत नहीं है। टीबी लाइलाज बीमारी नहीं है। इसका पूरा कोर्स करने से यह पूरी तरह ठीक हो जाती है। इस मौके पर शिवांगी, अमित तेवाडीघ्, महिपाल कार्की, मनोज पाठक, हररप्रसाद, शेखर पांडे तथा विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *