कल्जीखाल और थलीसैंण में महिलाओं को पोषण किट वितरित की

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी/थलीसैंण : बाल विकास परियोजना कल्जीखाल में पोषण माह के अवसर पर गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पोषण माह का मुख्य लक्ष्य पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित आहार खाने के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान रखी जाने वाली सावधानियां एवं उचित खानपान के बारे में बताया गया। इस दौरान महिलाओं को पोषण किट प्रदान की गई। कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख अर्जुन पटवाल द्वारा इनका तिलक भी किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल ने स्थानीय खाद्य पदार्थों के सेवन एवं समय-समय पर कराने वाली स्वास्थ्य जांच एवं विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर सीडीपीओ कल्जीखाल अंजू चमोली, लाभार्थी महिलाएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्तियां, सहायिकाएं आदि मौजूद रहे।
वहीं राजकीय इंटर कॉलेज थलीसैंण मेंं बाल विकास विभाग की ओर से पोषण माह के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मेें राइंकॉ थलीसैंण के प्रधानाचार्य ने मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की। इस दौरान महिलाओं को पोषण के बारे में जानकारी दी गई। प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती साम्बरी भट्ट ने भारत सरकार के मिलेट मिशन के अन्तर्गत आने वाले मोटे अनाज के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाजरा लौह लवण से भरपूर होता है इसलिए शरीर में यह खून की कमी को दूर करने में सहायता करता है। वहीं ज्वार शरीर की हड्डियों के लिए अच्छी मात्रा में कैल्शियम, खून के लिए फॉलिक एसिड के अलावा कई अन्य पोषक तत्व प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि मोटे अनाजों के सेवन से कैल्शियम की कमी नहीं होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *