जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : युवा कल्याण विभाग के तत्त्वाधान में विधायक चैम्पियनशिप ट्रॉफी खेल महाकुंभ-2025 श्री हंस महाराज राजकीय इंटर कॉलेज पोखड़ा के मैदान में शुरू हो गया है। अंडर-19 आयुवर्ग कबड्डी में प्रथम स्थान न्याय पंचायत कुणजोली ने प्राप्त किया।
शनिवार को विधायक चैम्पियनशिप ट्रॉफी खेल महाकुंभ 2025 का उद्घाटन मुख्य अतिथि क्षेत्र क्षेत्र पंचायत प्रमुख पोखड़ा संजय गुसांई, कनिष्ठ प्रमुख संजय जोशी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह जोशी, खण्ड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश शाह के द्वारा किया गया। इस मौके पर आयोजित अंडर-19 आयुवर्ग कबड्डी में प्रथम स्थान न्याय पंचायत कुणजोली, द्वितीय स्थान न्याय पंचायत पातल एवं तृतीय स्थान न्याय पंचायत रिंगवाडी ने प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका सुनील नेगी, संजीव वर्मा, अशोक, प्रमोद रावत, राजेन्द्र रावत ने निभाई। विजयी प्रतिभागियों को क्षेत्र पंचायत प्रमुख पोखडा संजय गुसांई, कनिष्ठ प्रमुख संजय जोशी, जिला पंचायत सदस्य बलवन्त नेगी, खण्ड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश शाह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भगवान सिंह गुसांई, व्यायाम प्रशिक्षक प्रियंका ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर युवा कल्याण विभाग पोखड़ा के कार्मिक महिपाल, ऋषभ, प्रदीप आदि उपस्थित रहे।