बॉक्स ऑफिस पर ओ रोमियो को लगा झटका, चौथे दिन इतनी नीचे आ गिरी कमाई

Spread the love

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की थ्रिलर-एक्शन फिल्म ओ रोमियो को पहले दिन शानदार ओपनिंग मिली थी। कमाई का करिश्माई सफर वीकेंड पर भी जारी रहा, लेकिन कारोबारी दिनों में कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है। विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित ओ रोमियो रिलीज के चौथे दिन में आकर भी 50 करोड़ का आंकड़ा पार करने से चूक गई है। दूसरी ओर, 14 फरवरी को रिलीज तू या मैं की कमाई का गणित पूरी तरह से बिगड़ चुका है।
सैकनिल्क के मुताबिक, शाहिद की फिल्म ओ रोमियो मंडे टेस्ट को पार करने में फेल साबित होती दिखी है, क्योंकि इसने कुल 4.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ने दूसरे दिन 12.65 करोड़ और तीसरे दिन 9 करोड़ कमाए थे, लेकिन सोमवार को आंकड़ों में तगड़ी गिरावट आई है। 4 दिनों में इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 34.90 करोड़ रुपये कमाए हैं। चूकि फिल्म का बजट 130 करोड़ है जिसे पार करना फिलहाल मुश्किल लग रहा है।
शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म तू या मैं बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती दिखी है। सैकनिल्क के मुताबिक, इसने रिलीज के चौथे दिन, यानी सोमवार को सिर्फ 35 लाख रुपये कमाए हैं जिसके बाद कुल कमाई 3.2 करोड़ रुपये हुई है। हैरानी की बात यह है कि फ्लॉप फिल्म आंखों की गुस्ताखियां से डेब्यू करने वालीं शनाया की दूसरी फिल्म भी डिजास्टर बन चुकी है। इसका पूरे हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना भी मुश्किल लग रहा है।
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *