शपथ समारोह: राजस्थान में अब भजन लाल का राज, दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा बने डिप्टी मुख्यमंत्री

Spread the love

भोपाल, एजेंसी। जयपुर के अलबर्ट हॉल में आयोजित भव्य समारोह के दौरान राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शपथ ले ली। इसके साथ ही दो उपमुख्यमंत्री भी बनाए गए, जिनमें दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा शामिल रहे, जिन्होंने सीएम के बाद पद एवं गोपनियता की शपथ ली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
मध्य प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव भी भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल रहे। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में राजस्थान में भाजपा की ऐतिहासिक विजय जनता के अभूतपूर्व विश्वास को दर्शाती है। निश्चित ही प्रदेश प्रगति व विकास का एक नया अध्याय लिखेगा। श्री शर्मा आज प्रधानमंत्री श्री मोदी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *