गंगा उत्सव में दिलाई स्वच्छता की शपथ

Spread the love

उत्तरकाशी। स्वच्छता गंगा मिशन के तहत नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ की ओर से गंगा उत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान पीपल मंडी से नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ कार्यालय तक साफ सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता की शपथ ली। कार्यक्रम में राइंका चिन्यालीसौड़, उत्तराखंड जल विद्युत निगम व तहसील के कर्मचारी व अधिकारियों ने भाग लिया। शुक्रवार को चिन्यालीसौड़ में गंगा उत्सव कार्यक्रम के तहत तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष बीना बिष्ट के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद के पीपलमंडी से नगर पालिका परिषद कार्यालय शक्तिपुरम तक सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही शहर को साफ सुथरा रखने की लोगों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान, सैनेटरी इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान, विनोद, नवदीप, राकेश, पारस, विजय, बडोनी, राजेश चौकसे, मनोज रावत, यशपाल सिंह, उमाशंकर, प्रीतम तोमर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *