जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बालासौड़ राजाराम अण्थ्वाल ने पार्षद की आरक्षित सीटों पर आपत्ति जताई है। कहा कि आरक्षित सीटों को धरातल पर जानने के बजाय पूर्व की भांति ही रखा गया है।
इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। कहा कि पिछले एक वर्ष से नगर निगम चुनाव की प्रक्रिया गतिमान है। लेकिन, धरातल की स्थिति को जाने बिना आरक्षण की स्थिति को पूर्व की तरह ही रखा गया है। कहा कि आरक्षण में बदलाव न होने के कारण उनकी तैयारी को प्रशासन द्वारा रोका गया है। वार्ड नंबर 24 में गत चुनाव में भी यह पद महिला आरक्षित था और पुन: इसे आरिक्षत कर दिया है। इससे क्षेत्रवासियों में भारी रोष है। वहीं, इंदिरा नगर निवासी आशाराम ने भी अपनी आपत्ति दर्ज की है। बताया कि वार्ड नंबर 14 आमपड़ाव, जौनपुर की परिसीमन ही गलत हुई है। जबकि, क्षेत्र की जनता ने इसका कई बार विरोध भी किया है। बताया कि वार्ड अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र है। इसको तीन भागों में बांट दिया गया है। इसी तरह जौनपुर को वार्ड नंबर 12 व वार्ड नंबर 14 को दो भागों में बांटा गया है।