कानूनी जानकारी देना विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य

Spread the love

 

रुद्रप्रयाग। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग के सहयोग से राइंका मयकोटी में बहुउददेशिय विधिक साक्षरता शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता सचिवध्सीनियर सिविल जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनामिका सिंह द्वारा की गई। कार्यक्रम में उन्होंने छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं जन सामान्य को कानूनी जानकारी देते हुए कहा कि हर व्यक्ति को कानून की जानकारी होनी जरूरी है। ताकि यदि कोई उनके अधिकारों का उलंघन करता है तो उसके विरूद्व आवाज उठा सके। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से अक्षम एवं अन्य दुर्बल व्यक्तियों के लिए नि:शुल्क विधिक सहायता प्रदान करना है। उनके द्वारा छात्र-छात्राओं को नालसा (एसिड अटैक से पीडित व्यक्तियों के लिए विधिक सेवा योजना) 2016 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा उन्होंने पीसीपीएनडीटी एक्ट, शिक्षा का अधिकार अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम के अलावा महिलाओं एवं बच्चों से सम्बन्धित भरण-पोषण आदि से संबंधित कानूनी जानकारी दी। शिविर में पुलिस विभाग के प्रतिनिधि एसआई संयोजिता रावत द्वारा पुलिस विभाग की जानकारी दी। इस मौके पर तहसीलदार सदर मंजू राजपूत, प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद सेमवाल सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *