छात्र संसद के पदाधिकारियोें ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्रीकोट गंगनाली में छात्र संसद एवं कन्या भारती के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बार काउंसिल के अध्यक्ष प्रवेश चंद्र जोशी एवं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष लखपत सिंह भंडारी, एडवोकेट सुबोध भट्ट एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य भीमराज सिंह बिष्ट ने प्रधानमंत्री अमन सैनी, सेनापति विष्णु भंडारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जोशी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकानाएं दी। साथ ही उन्होंने शिक्षा के अधिकार के बारे में जानकारी दी एवं नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने का आह्वान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य भीमराज बिष्ट ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन कुलदीप नेगी ने किया। इस मौके पर प्रेम प्रकाश रावत, बीरबल सिंह चौहान, विनोद जोशी, पुरुषोत्तम गैरोला, सच्चिदानंद, कृष्णा किशोर भंडारी, सुनील नौटियाल, यशपाल चौहान, तेजपाल नेगी, सुरेंद्र बमरारा, किरण भट्ट, आसाराम बंगवाल, राकेश सिलोरी, मुकेश नेगी सहित आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *