साइंस पार्क के निर्माण कार्य में तेजी लाएं अधिकारी: डीएम

Spread the love

अल्मोड़ा। डीएम वंदना ने राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद, उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकस्ट) और ब्रिडकुल के अधिकारियों की बैठक ने बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अल्मोड़ा के स्यालीधार में बन रहे साइंस पार्क के निर्माण कार्य में तेजी लाने के अधिकारियों को निर्देश दिये।
बुधवार को कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम वंदना ने कहा कि साइंस पार्क के निर्माण के लिए राज्य स्तर पर मिसिंग लिंक के माध्यम से वित्तीय सैद्घांतिक सहमति मिली है। इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही नवंबर तक पूरी करें। उन्होंने कहा कि ब्रिडकुल और यूकस्ट इस संबंध में डीपीआर व अन्य मामलों पर संयुक्त बैठक करें। आपसी समन्वय बनाकर साइंस पार्क के अवशेष कार्यों को जल्द ही पूरा करें। डीएम ने कहा कि साइंस पार्क के संचालन एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्मिकों की व्यवस्था कर ली जाए। बैठक में राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, दिल्ली के निदेशक एन रामदास अय्यर, राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र के संग्रहालय अध्यक्ष ड़ राजू, प्रभारी यूकस्ट ड़क कैलाश नारायण भारद्वाज, प्रयोजन प्रबंधक ब्रिडकुल आकाश दीप भट्ट आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *