पदाधिकारी मुक्त हुआ उड़न दस्ता, पदाधिकारी करेंगे कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी

Spread the love

उत्तरकाशी। गुरुवार से शुरू हुई उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में इस बार ब्लक उड़न दस्ते को शिक्षक संघ पदाधिकारी से मुक्त रखा गया है। अब पदाधिकारी उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करेंगे। बतादें कि राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों में उड़न दस्ते के रूप में ड्यूटी देने का प्रचलन था, जिसे राजकीय शिक्षक संघ उत्तरकाशी के जिला कार्यकारिणी ने तोड़ दिया है और अब शिक्षक संघ के पदाधिकारी अन्य शिक्षकों की भांति बोर्ड परीक्षाओं में कक्ष निरीक्षक ड्यूटी देंगे। इसकी जानकारी देते हुए राजकीय शिक्षक संघ के नौगांव ब्लक मंत्री विनोद मल्ल ने बताया है कि इस प्रचलन के बदलाव को लागू करने में राजकीय शिक्षक संघ के जनपदीय अध्यक्ष अतोल महर और जनपदीय मंत्री बलवंत असवाल का अहम योगदान रहा है। अब उड़न दस्ते में आम शिक्षकों को देखकर सभी शिक्षकों में संघ के प्रति विश्वास जगेगा और ऐसा जिला कार्यकारिणी का विश्वास है। इस क्रम में राजकीय शिक्षक संघ के नौगांव ब्लक अध्यक्ष वसुदेव रावत राजकीय बालिका इंटर कलेज बड़कोट दुर्गम एवं ब्लक मंत्री विनोद मल्ल राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कफनौल जो अति दुर्गम का विद्यालय है, वहां कक्ष निरीक्षक के रूप में ड्यूटी देंगे। ऐसे ही अन्य पदाधिकारी भी अलग अलग विद्यालयों में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *