लाधिकारी ने छह मेडिकल रिपोर्ट की जांच के दिए आदेश

Spread the love

हरिद्वार। सरकारी अस्पताल से बनाए गए छह मेडिकल रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने फिर से जांच करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जिसमें से चार रुड़की के सिविल अस्पताल में बने हैं। जबकि दो लक्सर के सरकारी अस्पताल में बनाए गए हैं। जिला अस्पताल प्रबंधन ने तीन सदस्यों की कमेटी का गठन भी कर दिया है। जांच कमेटी एक मई को इन प्रकरणों से जुड़े चिकित्सकों एवं मेडिकल बनाने वाले से पूछताछ करेगी। सरकारी अस्पताल में बनाए गए मेडिकल रिपोर्ट पर कई बार सवाल खड़े हो चुके हैं। कुछ ऐसी ही शिकायतों का जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए जिला अस्पताल प्रबंधन पर ऐसे छह मामलों की जांच का बनाए गए मेडिकल की सत्यता को प्रमाणित करने के निर्देश दिए हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक चंदन मिश्रा ने बताया कि जिलाधकारी कार्यालय से मिले आदेशों के अनुसार छह मेडिकल रिपोर्ट की फिर से जांच की जाएगी। जिसके लिए तीन चिकित्सकों ड ़चंदन मिश्रा, ड़ राजेश गुप्ता और ड़शिवम पाठक की कमेटी बनायी गयी है। एक मई को मामले को लेकर कमेटी संबंधित चिकित्सकों एवं अन्य से गहन पूछताछ करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *