अतिवृष्टि से हुये नुकसान का विवरण दें अधिकारी: डीएम

Spread the love

जिला अधिकारी ने समस्त अधिकारियों को दिये निर्देश
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे नेविभागीय अधिकारियों को अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जल्द से जल्द पूरा विवरण देने के निर्देश दिए हैं। कहा कि अधिकारी धरातल पर पहुंचकर क्षेत्र में हुए नुकसान का निरीक्षण करें।
जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने कहा कि समस्त विभागीय अधिकारी जनपद गढ़वाल में 18 व 19 अक्टूबर को हुई भारी वर्षा अतिवृष्टि के कारण बन्द राजमार्गों, ग्रामीण, सड़कों, पेयजल आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति आदि की सार्वजनिक विभागीय परिसंपत्तियों की क्षति का आँकलन कर प्रस्ताव अनिवार्य रूप से एक दिन के भीतर जिलाधिकारी कार्यालय में उपलब्ध करना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *