प्रशिक्षु न्यायधीशों ने ली शपथ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जिला न्यायालय परिसर पौड़ी गढ़वाल में मा. जिला जज पौड़ी गढ़वाल सिकन्द कुमार त्यागी की अध्यक्षता में आज प्रशिक्षु न्यायाधीशगण सिविल जज (जू.डि.) धुमाकोट मोहित महेश तथा सिविल जज (जू.डि.) पौड़ी गढ़वाल आशीष तिवारी को शपथ दिलाई।
शनिवार को सर्वप्रथम मा. जिला जज श्री त्यागी द्वारा दीप प्रज्वलित कर शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ किया गया। उन्होंने दोनों सिविल जजो को शुभकामनाएं भी दी। सिविल जज(सीडी)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल संदीप कुमार तिवारी ने कहा कि सिविल जज मोहित महेश तथा आशीष तिवारी का प्रशिक्षण पूर्ण होने पर शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के जनपद पौड़ी गढ़वाल में सबसे पहले शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर परिवार न्यायाधीश शमशेर अली, सीजेएम रवी प्रकाश, सिविल जज सीनियर डिवीजन अनिता कुमारी, सिविल जज जूनियर डिविजन श्रीनगर चन्द्रेश्वरी, बार संग के अध्यक्ष मेहरबान सिंह भण्डारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *