तहसील दिवस में सुनीं अफसरों ने समस्याएं

Spread the love

 

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मनुज गोयल के निर्देशों पर जखोली में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न फरियादिओं द्वारा कुल 19 शिकायतें दर्ज की गई जिनमें अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार की अध्यक्षता में जखोली तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस के मौके पर राज्य आंदोलनकारी बिरेंद्र भट्ट द्वारा दिल्ली-जखोली रोडवेज बस, बामणगांव में पेयजल कनेक्शन, कमलेटू से इंद्रनगर तक निर्मित सड़क डामरीकरण आदि की समस्याएं दर्ज की गई। जबकि टेंडवाल के क्षेत्र पंचायत सदस्य आशीष नेगी ने प्रस्तावित ललूड़ी-टेंडवाल पूर्ण सड़क निर्माण कार्य विभागीय लापरवाही के चलते कार्य न होने की शिकायत की।
कुमड़ी के धर्मेंद्र सिंह ने मुआवजा न मिलने को लेकर जबकि बजीरा निवासी महावीर सिंह राणा ने हिलाइगाड़ जल-संरक्षण के तहत रोई नामक तोक में जलाशय बनाने को लेकर प्रार्थना-पत्र दिया। जखोली के संग्राम सिंह ने चार माह से विद्युत संयोजन प्राप्त न होने की शिकायत की। ग्राम प्रधान टाट शांति देवी ने ग्राम पंचायत टाट से सिलगड़ पेयजल सप्लाई हेतु टैंक कनेक्शन को लेकर, नाग गांव की सुलोचना देवी ने मनरेगा में उनका भुगतान न होने की शिकायत दर्ज की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *