जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शनिवार को सिंचाई अनुश्रवण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ऋषि कंडवाल ने सनेह क्षेत्र में बाई खोह नहर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को नहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। कहा कि काश्तकारों के खेतों तक पानी पहुंचने में किसी प्रकार की समस्या न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएं।
ऋषि कंडवाल ने सिद्धबली से सनेह तक बाई खोह नहर का निरीक्षण किया। कहा कि वर्षा के कारण नहर के कई स्थानों पर मलबा आ गया है। जिसके कारण काश्तकारों के खेतों तक सिंचाई का पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे में अधिकारियों को तीन दिन के भीतर व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि आगे भी नहर में किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए अधिकारी स्वयं समय-समय पर निरीक्षण करते रहे। उन्होंने काश्तकारों को बेहतर फसल के लिए हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। कहा कि इसके लिए कृषि विभाग को भी निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर वार्ड पार्षद जयप्रकाश ध्यानी, पूर्व प्रधान दीपेंद्र काला, कुंवर सिंह, राजेंद्र जजेड़ी आदि मौजूद रहे।