तहसील में जल्द हो अधिकरियों की तैनात

Spread the love

पूर्व- सैनिक सेवा परिषद ने भेजा मुख्यमंत्री को ज्ञापन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: कोटद्वार तहसील में अधिकारी व कर्मचारियों की तैनात के लिए पूर्व-सैनिक सेवा परिषद ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। कहा कि तहसील में अधिकारी व कर्मचारी नहीं होने से फरियादियों को बेरंग लौटना पड़ रहा है।
गुरुवार को समस्या के संबंध में परिषद ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल ने कहा कि कोटद्वार तहसील में उपजिलाधिकारी के साथ ही कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी नहीं है। ऐसे में फरियादियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी दूर दराज से आने वाले फरियादियों को हो रही है। अधिकारियों के नहीं होने से कई कार्य प्रभावित हो रहे है। कहा कि आजार्द ंहद फौज के स्व. बचन सिंह रावत के पुत्र प्रताप सिंह रावत मानसिक रूक से बीमार है। उन्हें सरकार से आर्थिक मदद लेने के लिए उपजिलाधिकारी की संस्तुति देना आवश्यक है, लेकिन तहसील में उपजिलाधिकारी नहीं होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि आमजन के हित को देखते हुए जल्द अधिकारी व कर्मचारियों की तैनाती की जानी चाहिए। इस मौके पर सीपी डोबरियाल, अनूप बिष्ट, सुभाष कुकरेती, उमेद सिंह चौधरी, हरीश चंद्र कुकशाल, सूरवीर खेतवाल, सुरेश रावत, सीपी धूलिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *