रुड़की। निकाय चुनाव के लिए बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए अधिकारियों के वाहन दिनभर इधर-उधर घूमते रहे। इस बीच एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल, जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह चौहान और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा आदि अन्य अधिकारी मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। इस बीच अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी और पीठासीन अधिकारियों के अलावा अन्य कर्मचारियों को व्यवस्था दुरुस्त और शांति व्यवस्था बहाल रखने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस प्रशासन करीब एक महीने पूर्व तैयारी कर रहा था। मतदान के दिन गुरुवार सुबह 8 बजे के बाद अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण करना शुरू कर दिया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मतदान केंद्रों का रुख किया।