अधिकारियोें को कार्य संस्कृति में आमूलचूल परिर्वतन करने की दी हिदायत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : आगामी 13 जनवरी को प्रस्तावित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिला कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली।
दिशा की पूर्व बैठक के अनुभव का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अपनी कार्य संस्कृति में आमूलचूल परिर्वतन करने की हिदायत दी। उन्होंने पूर्व बैठक में विभागों द्वारा बेतरतीब ढंग से प्रस्तुत किये गये वित्तीय व भौतिक आंकड़ों को व्यवस्थित करते हुए प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। कहा कि जनता द्वारा अपने हित के लिए चुने गये जनप्रतिनिधियों को बैठक में सम्मान पूर्वक स्थान मिले इस हेतु पर्याप्त व्यवस्था करेंं। जिलाधिकारी ने प्रस्तावित दिशा की बैठक को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस प्रकार की किसी भी बैठक से पूर्व सभी संबंधित अधिकारी स्वयं अपनी उपस्थिति में विभागीय योजनाओं के भौतिक एवं वित्तीय प्रगति से संबंधित प्रस्तुतिकरण बनवाएं। उन्होंंने कहा कि विकास कार्यों के विभिन्न पायदानों की प्रगति से संबंधित फोटोग्राफ्स व वास्तविक आंकड़े प्रस्तुत करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे, परियोजना निदेशक डीआरडीए संजीव कुमार रॉय, अधीक्षण अभियंता लोनिवि पीएस बृजवाल, अधीक्षण अभियंता पेयजल संजय सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार, मुख्य शिक्षाधिकारी आनंद भारद्वाज, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी, मुख्य उद्यान अधिकारी डीके तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *