अधिकारी तीन शिफ्टों में करेगें डयूटी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र में तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगा दी है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन होने से जगह-जगह मोटरमार्ग बंद हो रहे हैं। कहा कि लगातार हो रही बारिश से जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में घटित होने वाली दैवीय आपदा की घटनाओं को देखते हुए ड्यूटी पर लगाए गए अधिकारी राहत व बचाव कार्यों में तुरंत एक्शन लेने व आपातकालीन परिचालन केंद्र में मिलने वाले सूचनाओं के संबंध में जरूरी कदम उठाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *