जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तर प्रदेश के परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कोटद्वार गढ़वाल मोटर ओनर्स यूनियन लिमिटेड (जीएमओयू) का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उप परिवहन आयुक्त बरेली परिक्षत्र कमल प्रसाद गुप्ता, एटारटीओ शिव शंकर सिंह, गौरी शंकर ठाकुर, योगेंद्र प्रसाद सिंह, अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी सोमवार को स्टेशन रोड स्थित जीएमओयू कार्यालय में पहुंचे। जहां उन्होंने जीएमओ में बसों की संख्या, रूटों की स्थिति सहित अन्य जानकारी ली। जीएमओयू के सदस्यों ने अधिकारियों को जीएमओयू के संचालक ने बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में जीएमओयू यात्रा का एक बड़ा माध्यम है। इस मौके पर कंपनी के अध्यक्ष गजे सिंह रौथाण, महाप्रबंधक विजयपाल सिंह नेगी, संचालक भास्करानंद भारद्वाज, कुंवर सिंह रावत, गणेश चंद्र भट्ट, अनिल कुमार, महावीर सिंह रावत, सत्यानंद भट्ट आदि मौजूद रहे।