कर्णप्रयाग में अधिकारियों ने बताईं सरकार की योजनाएं

Spread the love

चमोली। केंद्र सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा शनिवार को नगर मुख्यालय पहुंची। इस दौरान आयोजित हुए कार्यक्रम विभिन्न विभागीय अधिकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। मुख्य बाजार में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत विधायक अनिल नौटियाल ने दीप जलाकर की। इस दौरान अनिल नौटियाल ने कहा कि केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्य से चारधाम यात्रियों को सुविधाएं मिली हैं। जिससे यात्रियों की संख्या में रिकार्ड बढ़ोत्तरी हुई है। यही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दशक को उत्तराखंड का दशक बताया है। जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का लक्ष्य वर्ष 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आयुष्मान भारत सहित कई जानकारियां दी। वहीं समाज कल्याण, बाल विकास, ऊर्जा निगम, शहरी विकास, शिक्षा सहित बैंक अधिकारियों ने विभिन्न जानकारियां लोगों को दी। साथ ही आयुष्मान और आधार कार्ड बनाने का शिविर भी लगाया गया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष भाजपा सुभाष चमोली, एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गणेश शाह, राकेश डिमरी, भुवन नौटियाल, चेतन मनोड़ी, अनुज डिमरी, लक्ष्मी जोशी, मनोरमा नैनवाल, पंकज डिमरी, नवीन पुजारी, आलम सिंह, ईओ गुरुदीप आर्य, सीएमएस डा़ हरीश थपलियाल, बाल विकास की प्रियंका नौटियाल, इंडेन गैस एजेंसी के अरविंद डिमरी, कैलाश चंद्र सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *