अधिकारियों ने निकाली तिरंगा रैली

Spread the love

नैनीताल। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत घर-घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को विकास भवन के अधिकारी-कर्मचारियों ने तिरंगा रैली निकली। इस दौरान परियोजना निदेशक अजय सिंह ने कार्मिकों से 13 से 15 अगस्त तक मनाए जाने वाले घर-घर तिरंगा अभियान में अपने घरों में तिरंगा लहराने और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। तिरंगा स्वयं सहायता समूहों, विकासखंड, पोस्ट अफिस आदि से प्राप्त किये जा सकते हैं। तिरंगा रैली में जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी ड़ मुकेश सिंह नेगी, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी, जिला उद्यान अधिकारी ड़ नरेंद्र सिंह, शिल्पी पंत, कमल मेहरा, भूपेंद्र राणा, अर्जुन राणा, अर्चना आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *