इलेक्ट्रिक लाइन का ओएचई पावर हुआ फेल, 22 मिनट रुकी रही ट्रेन

Spread the love

रुद्रपुर। पीलीभीत से टनकपुर जा रही ट्रेन का इलेक्ट्रिक लाइन का ओएचई पावर फेल हो गया। इसके चलते चकरपुर नदन्ना नहर पुल के पास ट्रेन अचानक रुक गई। ट्रेन को 22 मिनट बाद ओएचई पावर मिली तब ट्रेन रवाना हुई। इस दौरान ट्रेन में बैठे यात्री और फाटक बंद होने से पटरी के दोनों ओर खड़े लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। टनकपुर जा रही ट्रेन संख्या 05341 बुधवार को अपने निर्धारित समय पर खटीमा रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वो यहां से समय पर ही टनकपुर के लिए रवाना हो गई। इसी दौरान चकरपुर-खटीमा के बीच नंदन्ना नहर पुल पर गेट नंबर 35, 36 पर ट्रेन का ओएचई ओवर हेड इम्यूवेट फेल हो गया। जिसके चलते ट्रेन दोनों गेटों पर रुक गई। अचानक ट्रेन के रुकने से उसमें सवार यात्री हैरान रह गए। इसकी सूचना जब रेलवे स्टेशन के अधीक्षक कौशल कुमार को लगी तो उन्होंने इज्जतनगर में उच्चाधिकारियों से संपर्क साधा। जिसके बाद ट्रेन का ओएचई पावर ठीक किया गया। करीब 22 मिनट रुकने के बाद ट्रेन अपने गंत्वय को रवाना हुई। स्टेशन अधीक्षक कुमार ने बताया कि ट्रेन को विद्युत सप्लाई नहीं मिल पाई थी। इससे दिक्कत आई। हालांकि समय रहते फाल्ट को ठीक कर दिया गया था। वहीं दोनों गेटों पर ट्रेन के खड़े रहने से आवागमन करने वाले राहगीरों को भी खासी परेशानी उठानी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *