बस से अनियंत्रित होकर गिरा वृद्ध, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : पाटीसैंण बाजार में बस से अनियंत्रित होकर गिरने से एक वृद्ध घायल हो गया। पुलिस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटीसैंण में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद वृद्ध को हंस फाउण्डेशन सतपुली रैफर किया गया। जहां वृद्ध का उपचार चल रहा है।
मंगलवार को पाटीसैंण पुलिस चौकी प्रभारी मुकेश गैरोला टीम के साथ वाहन की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक वृद्ध बस में चढ़ते समय सीढ़ियों से अचानक फिसलकर सड़क पर गिर गया। जिससे उनके सिर पर चोट गई और वह बेहोश हो गये। पुलिस कर्मी स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल वृद्ध को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटीसैंण ले गये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वृद्ध को हंस फाउण्डेशन सतपुली रैफर किया गया। उन्हें 108 के माध्यम से हंस फाउण्डेशन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है और वह स्वस्थ है। पाटीसैंण पुलिस चौकी प्रभारी मुकेश गैरोला ने बताया कि चन्दन सिंह बिष्ट (उम्र 77 वर्ष) पुत्र स्व. आलम सिंह बिष्ट निवासी ग्राम ग्वाड़ तल्ला, पोस्ट पाटीसैंण बस में चढ़ते समय गिरकर घायल हो गये। जिन्हें स्थानीय लोगोें की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि वृद्ध को अस्पताल पहुंचाने कांस्टेबल पंकज रावत, भीम सिंह बिष्ट पुत्र राजेन्द्र सिंह बिष्ट मूल निवासी ग्वाड़ तल्ला, पोस्ट पाटीसैंण जनपद पौड़ी गढ़वाल ने गुड सिमेरिटन की भूमिका निभाई गयी। परिजनों एवं स्थानीय व्यक्तियों द्वारा पुलिस की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *