स्टेडियम टहलने गए वृद्घा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Spread the love

 

काशीपुर। इवनिंग वक के लिए स्टेडियम गई 62 वर्षीय वृद्घा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने बेटे की तहरीर के आधार पर वृद्घा की गुमशुद्गी की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के कचनाल गाजी निवासी सुनील कुमार गोला पुत्र तुलाराम गोला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि बीती 24 मार्च की शाम उसकी माता ष्णा देवी स्टेडियम गई थी। जहां से वह देर शाम तक घर वापस नहीं आई। पुलिस ने बेटे की तहरीर के आधार पर गुमशुद्गी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब वृद्घा की तलाश कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *