पुराने सदस्यों को भी रिन्यू करानी होगी यूकेडी की सदस्यता: ऐरी

Spread the love

अल्मोड़ा। चुनाव के बाद लगातार पेट्रो मूल्यों में हो रही बढ़ोतरी सरकार की ओर से जनता को लूटने के लिए एक डकैती है। लगातार पेट्रो मूल्यों में हो रही बढ़ोतरी से आम जनता पर बोझ बढ़ रहा है। यह बात उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने सोमवार को एक होटल में हुई प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि जब चुनाव हो रहे थे उस समय सरकार की ओर से पेट्रो मूल्यों में बढ़ोतरी नहीं की गई। चार राज्यों में भाजपा की सरकार बनते ही फिर से पेट्रो मूल्यों में बढ़ोतरी जारी है। जो जनता को लूटने के लिए सरकार की एक डकैती है। कहा कि बढ़ती महंगाई के खिलाफ यूकेडी अब जनता के बीच जाकर आंदोलन करेगी। इधर, उन्होंने कहा कि गैरसैंण राजधानी मुद्दे पर लगातार पार्टियों ने जनता के साथ छल किया है। कहा कि यूकेडी स्थाई राजधानी के लिए हमेशा संघर्षरत रहेगी। उन्होंने बताया कि यूकेडी की कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। एक मई को अल्मोड़ा में संचालन समिति की बैठक प्रस्तावित है। बताया कि यूकेडी अब वृहद स्तर पर सदस्यता अभियान चलाएगी। पुराने सदस्यों की सदस्यता भी रिन्यू कराई जाएगी। इस मौके पर ब्रह्मनंद डालाकोटी, भानू जोशी, जिला प्रवक्ता केशव कांडपाल, गिरीश गोस्वामी, दिनेश जोशी, गोपाल मेहता आदि मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *