कर्मचारियों के हितों के लिए जरूरी है पुरानी पेंशन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लगातार आंदोलन के बाद भी पुरानी पेंशन लागू नहीं होने पर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने रोष व्यक्त किया है। कहा कि कर्मचारियों व अधिकारियों के हितों के लिए पुरानी पेंशन लागू होनी जरूरी है।
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी पिछले लंबे समय से पुरानी पेंशन लागू करने की मांग उठा रहे हैं। इस संबंध में संगठन ने मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की थी। जिसमें उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा प्रधानमंत्री के समक्ष रखने की बात कही थी। कहा कि कर्मचारी व अधिकारियों के हित में पुरानी पेंशन बहाल लागू होनी आवश्यक है। सेवानिवृत्ति के बाद एकमात्र सहारा पेंशन ही होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *